Lalkuan News- लालकुआं कोतवाली के बिन्दुखत्ता निवासी युवती की आपत्तिजनक फोटो खींचकर युवक लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था, हद तो तब हो गई जब युवक ने युवती की शादी तय होने के बारात आने के कुछ दिन पहले लड़के वालों को युवती की आपत्तिजनक फोटो और मैसेज भेज कर शादी तुड़वा दी। अब पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक बिन्दुखत्ता के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसके पड़ोस में रहने वाले विशाल पुत्र छोटेलाल शर्मा ने उनकी बेटी के साथ जोर जबरदस्ती कर आपत्तिजनक फोटो खींच लिए और उसके आधार पर विशाल लंबे समय से उनकी बेटी को ब्लैकमेल करता रहा। वह युवती की फोटो वायरल कर लगातार अपनी वह अपने दोस्तों की बात मानने के लिए दबाव बनाता था। यही नहीं पिछले दिनों जब रुद्रपुर निवासी युवक से उनकी बेटी का विवाह तय हुआ और 12 अगस्त को बेटी की बारात आनी थी। सब जगह निमंत्रण के साथ ही एडवांस पैसे देकर बुकिंग कर ली गई थी, लेकिन इसी बीच युवक विशाल ने लड़के पक्ष का नंबर लेकर विवाह तुड़वाने के लिए उनकी बेटी की फोटो और मैसेज लड़के वालों को भेज दिए जिसके बाद लड़के पक्ष ने विवाह तोड़ दिया।
पीड़ित ग्रामीण ने युवक द्वारा भेजे गए फोटोग्राफ्स, विवाह के लिए बुक किए गए टेंट हाउस की रशीद, शादी के कार्ड, धमकी भरे फोन , मैसेज की फोटोकॉपी पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 

