- ई-पॉस मशीन से बंटेगा राशन, पहली खेप पहुंची
- नई व्यवस्था से वास्तविक लाभार्थी को ही मिलेगी सामग्री
हल्द्वानी। पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में जल्द ही ई-पॉस मशीनों से राशन वितरण होने जा रहा है। इसके बाद दूसरे चरण में शहर में भी यह प्रक्रिया शुरू होगी।
खाद्य आपूर्ति अधिकारी दिव्या पांडे ने बताया कि विभाग के रामनगर गोदाम में 199 ई-पॉस मशीनें पहुंच चुकी हैं, जो कि बेतालघाट और कोटाबाग के गल्ला विक्रेताओं के लिए हैं। मेहरागांव में भी 188 ई-पॉस मशीनें पहुंच गई हैं, जो सरना, मझेडा और ओखलकांडा क्षेत्र की सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों में इंस्टाल की जाएंगी।

बिना इंटरनेट भी काम करेगा सॉफ्टवेयर
नेटवर्क न आने पर भी यह मशीन सामान्य रूप से उपभोक्ता का बायोमेट्रिक अपने सिस्टम में दर्ज करेगी। बाद में नेटवर्क आते ही मशीन का साफ्टवेयर उसे स्वतः ही लोकल डाटा सेंट्रल डाटा के साथ सिंक्रोनाइज या अपलोड कर लेगा। बायोमेट्रिक का उपयोग होने के बाद धांधली पर लगाम कस सकेगी और सरकार की ओर से दिए जाने वाला फ्री राशन सही व्यक्ति तक पहुंच सकेगा।
गड़बड़ी रोकने के लिए पारदर्शी प्रक्रिया बनाई
अनाज का वितरण इलेक्ट्रानिक कांटे से किया जाता है। आरोप है कि अधिकतर कोटेदार राशन वितरण में कटौती करने के साथ घटतौली भी करते हैं। इसकी शिकायतें भी आती रहती हैं। अनाज वितरण में गड़बड़ी रोकने के लिए पूरी प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया गया है। जब किसी लाभार्थी को उसके राशनकार्ड में दर्ज यूनिटों के हिसाब से राशन तौला जाएगा, तभी ई-पास मशीन पर वितरण का ट्रांजेक्शन पूरा होगा। इस व्यवस्था के लागू होने से रियल टाइम में यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि न सिर्फ पात्र लाभार्थी को खाद्यान्न दिया गया, बल्कि उसे सही मात्रा में इसका वितरण किया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित 
