Haldwani News- सुभाष नगर इलाके से बीते 16 अगस्त से लापता व्यवसाई पवन कन्याल का दो सप्ताह बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, लापता पवन की पत्नी और माँ ने अपने बेटे का पता लगाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है, लापता पवन के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं पवन के लापता होने के बाद परिवार के लोग उनके इंतजार में टकटकी लगाए बैठे हैं, सुभाषनगर निवासी पवन कन्याल गौला खनन क्षेत्र में डंपर संचालन का काम करता था।
बीते 16 अगस्त को वह घर पर आवश्यक कार्य से ट्रांसपोर्ट नगर जाने की बात कहकर निकले थे लेकिन इसके बाद से पवन का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है, एसपी सिटी हल्द्वानी के मुताबिक पुलिस की ओर से खोज अभियान पूरे इलाके में चलाया गया …. पुलिस टीम तत्परता के साथ अभी भी खोज कार्य में लगी हुई हैं। सीसीटीवी व मोबाइल फोन लोकेशन, बैंक डीटेल के आधार पर भी जांच का कार्य किया जा रहा है, जिसमें अभी तक कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी है। पवन की कार को हल्द्वानी नैनीताल नेशनल हाईवे पर भुजियाघाट से बरामद कर लिया है और उनकी अंतिम लोकेशन भी भुजियाघाट के आसपास बताई जा रही है, परिजनों के मुताबिक उन्होंने पुलिस से मिलकर पवन कन्याल से जुड़े अन्य एंगेल्स पर जांच करने की बात कही है…. ताकि पवन का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

एसपी सिटी के मुताबिक पुलिस पवन की बैंक की डिटेल पर कड़ी नजर रख रही है, उनके मुताबिक पवन ने काफी जगह से लोन भी लिया था पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है, और आने वाले दिनों में यदि पवन की बैंक डिटेल से कोई भी जुड़ी जानकारी पुलिस के सामने आएगी तो उस पर भी पुलिस आगे की कार्यवाही शुरू करेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 

