NAINITAL NEWS- पहाड़ों में नहाते समय लगातार हादसे हो रहे है। इससे पहले कई लोगों की नहाते समय मौत हुई है। अब सरोवर नगरी नैनीताल में नहाते समय एक होटलकर्मी झील में डूब गया। जिसके बाद थोड़ी देर में वह लापता हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद युवक की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि नौकुचियाताल लेक रिजॉर्ट में कार्यरत मोहित नेगी पुत्र सुंदर सिंह नेगी निवासी ग्राम तल्ली नंदोली पोस्ट ऑफिस थल्ला मनराल बाया रामनगर जिला अल्मोड़ा शाम करीब चार बजे झील में नहाने गया था। इस दौरान वह अचानक डूबने लगा। मोहित को डूबता देख दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह झील में डूब गया।

हादसे की सूचना साथियों ने पुलिस को दी। सूचना पर एसआई प्रदीप यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस व स्थानीय लोग झील में डूबे युवक की खोजबीन कर रहे है। फिलहाल अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
