हल्द्वानी- नशे के विरुद्ध अभियान में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। पुलिस ने 159 इंजेक्शन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है।
शुक्रवार को एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में टीम ने गफूर बस्ती के आसपास कबाड़ खानों में काम करने वाले व्यक्तियों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को एक महिला संदिग्ध हालत में मिली। तलाशी लेने पर महिला से 159 इंजेक्शन बरामद हुए।
जिनमें 103 इंजेक्शन बुप्रेनॉर्फिन और 56 फेनिरामिन कंपनी के मिले। पूछताछ में महिला ने अपना नाम रोशन पत्नी स्वण् मोहम्मद याकूब निवासी गफूर बस्ती वनभूलपुरा बताया। आरोपी महिला से 25800 रुपये की नगदी भी बरामद हुई।
पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। टीम में एसआई सुनीता कुंवर, मुन्ना सिंह, अमनदीप सिंह, पुनीता पाठक रहीं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 
