- घर पर अनुराग के इंतजार में थी मां, पहुंची उसकी लाश
हल्द्वानी: दोस्त के बर्थडे पार्टी से वापस आ रहे एक 9वीं कक्षा के छात्र की लामाचौड़ के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। छात्र घर का इकलौता चिराग था।
लामाचौड़ के ईसाई नगर निवासी 15 वर्षीय अनुराग गवन पुत्र रविंद्र गवन लामाचौड़ इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। छात्र के पिता का दो साल पहले ही निधन हो चुका है। मां गाय का दूध बेचकर घर चलाती थी। अनुराग रविवार शाम अपने एक दोस्त के बर्थडे में शामिल होने की बात
■ रविवार रात दोस्त का बर्थडे मनाने साथियों संग गया था, सुबह हादसा
कहकर घर से निकला था। बताया जा रहा है कि मां ने अनुराग को जाने से रोका, लेकिन उसने बात टाल दी और अपने दो दोस्तों संग पार्टी के लिए निकल गया। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह जब अनुराग अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था तो लामाचौड़ में घर से कुछ दूरी पर हाईवे पर ही बाइक रपट खड़े ट्राला से जा टकराई। अनुराग गंभीर घायल हो गया। बेस अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड 
