लालकुआं न्यूज़ :- लालकुआं स्थित निर्मल कॉलोनी में सोमवार को घर पर सो रहे 10 वर्षीय बालक को सांप डस दिया। परिजन उसे लेकर लालकुआं के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। निर्मल कॉलोनी निवासी अतुल कुमार का 10 बर्षीय बेटा देवराज अपने घर पर सो रहा था।
इस दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया। जब उसे उठाने को उसके पिता ने आवाज दी पर वह नहीं उठा। इसके बाद परिजन उसे सोमवार शाम करीब 4 बजे लालकुआं पीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची लालकुआं कोतवाली पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए हल्द्वानी मोर्चरी भेज दिया है। वहीं गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम को मौके पर भेजा है। यदि बालक की मौत सांप के काटने से हुई है तो परिवार को विभाग की ओर से निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 
