Haldwani News-अपने चार दोस्तों के साथ हल्द्वानी घूमने आए युवक को नदी में नहाने की मस्ती करना उस वक्त भारी पड़ गया जब उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई। दोस्तों के साथ यहां घूमने आया युवक गौला नदी में नहाने के दौरान डूब गया , सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर मामले की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दे दी है, घटना से मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक समसूद्दीन गली थाना किला मण्डी जनपद बरेली निवासी 21 वर्षीय अरबाज पुत्र सुलतान रविवार को यहां अपने चार दोस्तों के साथ घूमने आया था। दोपहर में चारों दोस्त काठगोदाम पुल के पास गौला नदी में नहाने उतर गये। इस बीच अरबाज गहराई में चला गया और डूबने लगा। यह देख साथियों ने शोर मचा दिया। इस पर आस-पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने युवक को बचाने का प्रयास किया। लेकिन पानी गहरा होने के चलते वह उसे बचाने में नाकाम रहे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
इस बीच मौके पर पहुंचे जल पुलिस के जवान मनोज बहुखंडी ने नदी में डूबे युवक को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिवारजनों को दे दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) नवरात्र में खुल सकती है नेताओं की किस्मत
नैनीताल : बड़ा बदलाव- हाईकोर्ट में सरकार की नई लीगल टीम, पूरन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी 
