हल्द्वानी- वन विभाग की टीम ने जंगल में आग लगाते हुए एक व्यक्ति को किया रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की टीम ने आरक्षित वन क्षेत्र बागजाला में आग लगाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक आज शनिवार दोपहर 2:30 बजे वन विभाग का गश्ती दल बागजाला क्षेत्र की गश्त पर था, कि इसी दौरान एक व्यक्ति जंगल में आग लगाते हुए दिखाई दिया, टीम ने आरोपी को मौके से ही दबोच लिया तथा माचिस की डिब्बी छीन कर कब्जे में ली और तत्परता दिखाते हुए आग को बुझाया गया जिससे जंगल में आग फैलने से बच गई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इमरान खान पुत्र इकबाल खान निवासी वार्ड नंबर 14 थाना बनभूलपुरा बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास जेब में एक बीड़ी का बंडल भी बरामद हुआ। टीम ने पकड़े गए आरोपी को थाना बनभूलपुरा के सुपुर्द कर भारतीय वन अधिनियम 1927 के प्रावधानों के अंतर्गत एफ आई आर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम में बीट प्रभारी शंकर दत्त पनेरु ,वन दरोगा एवं दो फायर वाचर शामिल रहे।
यह भी पढ़े 👉देहरादून- आज फिर राज्य में फूटा कोरोना बम, फिर हुआ हजार का आंकड़ा पार, देखिए ताजा अपडेट
यह भी पढ़े 👉नैनीताल- हल्द्वानी के कारोबारी की बीबी नैनी झील में कूदी, तभी पीछे से कूदा नाविक
यह भी पढ़े 👉देहरादून-(बड़ी खबर) नाइट कर्फ्यू का आदेश हुआ जारी, देखिए क्या-क्या मिलेंगी छूट

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “हल्द्वानी- यहां जंगल मे आग लगा रहा था युवक, ऐसे धरा गया, जाएगा जेल”
Comments are closed.



नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 35 अवैध और 123 में होमस्टे स्वामी नदारद
हल्द्वानी की नन्ही हर्षिका रिखाड़ी योगिनी बनी
नैनीताल:(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश पर 3421 राजस्व प्रकरण निस्तारित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मीडिया 11 ने की शानदार वापसी, सीरीज 2-2 से बराबर
उत्तराखंड: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सूची में उत्तराखंड के पांच डीएम शामिल, नैनीताल के DM ललित मोहन रयाल ने बनाई खास पहचान
उत्तराखंड: जंगलों में बढ़ती आग पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
उत्तराखंड: हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिवार को सीएम धामी ने दिए 10 लाख रुपये
उत्तराखंड: रामायण काल से जुड़े सीतावनी में पहली बार हुई जानकी कथा
देहरादून:(बड़ी खबर) आयुष विभाग में एटेचमेंट खत्म, कई अस्पतालों में संकट
देहरादून :(बड़ी खबर) 11 CO के हुवे तबादले 

यार ये कटुए गलत काम करना कब बंद करेंगे??