पौड़ी गढ़वाल- उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है विशेषकर राज्य के पर्वतीय जनपदों में गुलदार का आतंक बना हुआ है। इसी बीच यहां पौड़ी गढ़वाल जनपद से कोटद्वार से दुखद खबर सामने आ रही है यहां गुलदार ने हमला कर तीन साल की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। घटना से जहां बालिका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में दहशत के साथ ही आक्रोश व्याप्त है।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- यहां जंगल मे आग लगा रहा था युवक, ऐसे धरा गया, जाएगा जेल
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम कोटद्वार दुगड्डा ब्लाक अंतर्गत गोदी गांव निवासी चंद्र मोहन डबराल के 3 वर्ष की बिटिया आकांक्षा घर के आंगन में खेल रही थी इसी बीच घात लगाकर बैठे गुलदार ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक गुलदार बच्ची को उठाकर ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाया। बच्ची घर से 200 मीटर दूर गंभीर अवस्था में झाड़ियों में पड़ी हुई मिली। जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े 👉देहरादून- आज फिर राज्य में फूटा कोरोना बम, फिर हुआ हजार का आंकड़ा पार, देखिए ताजा अपडेट
घटना से बालिका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीण भयभीत होने दे साथ ही घटना से आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने पहरा लगाने के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है। इधर रेंजर किशोर नौटियाल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास वन विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया सर्च अभियान चलाने के साथ ही पिंजरा लगाने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से एहतियात बरतने की अपील की है।
यह भी पढ़े 👉नैनीताल- हल्द्वानी के कारोबारी की बीबी नैनी झील में कूदी, तभी पीछे से कूदा नाविक
यह भी पढ़े 👉देहरादून-(बड़ी खबर) नाइट कर्फ्यू का आदेश हुआ जारी, देखिए क्या-क्या मिलेंगी छूट
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
