नैनीताल-आये दिन झील में कूदने की खबरें आते रहती है। आज भी एक महिला ने एक महिला ने नैनी झील में छलांग लगा दी। लेकिन तभी वहां से गुजर रहे नाव चालक पर्यटकों और नाव को छोड़ महिला को बचाने के लिए झील में कूद गया। बुजुर्ग नाव चालक महिला की जान बचा ली। जिसके बाद महिला को बीडी पांडे में उपचार दिया जा रहा है। आत्महत्या का प्रयास के पीछे पारिवारिक कलह कारण बताया जा रहा है। महिला हल्द्वानी के प्रतिष्ठित मेडिकल कारोबारी की पत्नी बताई जा रही है।
मामला शनिवार अपराहन करीब तीन बजे नाव चालक किशन लाल पर्यटकों को नैनी झील में नौकायन करा रहा था। तभी उसने पाषाण देवी मंदिर के समीप एक महिला को झील में कूदते हुए देखा। उसने नाव और पर्यटकों को बीच झील में छोड़ महिला को बचाने के लिए छलांग लगा दी। करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद नाव चालक महिला को किनारे तक ले आया। बेसुध हुई महिला को वाह नाव में बिठाकर लाइब्रेरी के समीप पहुंचाया गया।
जिसके बाद महिला को 108 की मदद से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने महिला के सामान की तलाशी ली है तो उसमें चार पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें पारिवारिक कलेश के कारण महिला द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाने की पुष्ठि हो रही है। जानकारी देते हुए एसआई सोनू बाफिला ने बताया कि महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला के पेट से पानी निकाल लिया गया है। फिलहाल वह पूरी तरह से होश में नहीं है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 



