देहरादून- उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 की दूसरी लहर तेज रफ्तार के साथ लोगों को अपनी चपेट में ले रही है शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में 1233 नए मामले सामने आए हैं जबकि 3 लोगों की मौत हुई है अब राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 6241 हो गई है जबकि राज्य में अब तक कुल कोरोनावायरस का आंकड़ा एक लाख 7489 हो गया है जबकि 1752 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है अभी 20244 जांच रिपोर्ट ओं का इंतजार है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा जिले में 14 बागेश्वर जिले में चार चमोली जिले में 16 चंपावत में चार देहरादून में 589 हरिद्वार में 254 नैनीताल में 129 पौड़ी गढ़वाल में 50 पिथौरागढ़ में 6 रुद्रप्रयाग में 16 टिहरी गढ़वाल में 58 उधम सिंह नगर में 90 और उत्तरकाशी में 3 मामले सामने आए हैं।

उधर राज्य में 4 जिलों में 43 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं जिसमें सबसे ज्यादा 27 कंटेनमेंट जोन राजधानी देहरादून में है जबकि छह कंटेनमेंट जोन हरिद्वार में और 13 कंटेनमेंट जोन नैनीताल में बनाए गए हैं और एक कंटेनमेंट जोन टिहरी जिले में है जहां आवाजाही में पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है साथ ही देहरादून में आज से नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
