हल्द्वानी- 19वीं सदी में कुमाऊं के लोगों को दूर-दूर तक यात्रा में ले जाने वाला कुमाऊं टाइगर अब आपको काठगोदाम रेलवे स्टेशन परिसर पर देखने को मिलेगा, जी हां हम बात कर रहे हैं कुमाऊं टाइगर के नाम से मशहूर भाप के इंजन की जो कभी काठगोदाम रेलवे स्टेशन से लोगों को रेल यात्रा के माध्यम से दूर तक ले जाया करता था, बदलते दौर के साथ अब भाप वाले इंजन की जगह डीजल और इलेक्ट्रिक इंजन ने ले ली है।
काठगोदाम रेलवे स्टेशन परिसर में प्रदर्शनी के लिए लगाए गए कुमाऊं टाइगर के नाम से मशहूर इस भाप के इंजन को टाइगर के नाम से भी इसलिए जाना जाता है क्योंकि यह काठगोदाम की चढ़ाई में भी बोगियों को टाइगर की तरह खींचकर लेकर जाता था। इससे पूर्व यह पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के लिए लगाया गया था जिसे अब काठगोदाम में लगाया गया है।
स्टेशन अधीक्षक चयन राय ने बताया कि कुमाऊं के लोगों को इस भाप के इंजन और उस समय की शान कहे जाने वाले कुमाऊं टाइगर को देखकर गर्व की अनुभूति हो इसलिए इसे यहां प्रदर्शित किया गया है साथ ही लोग इसके पास आकर सेल्फी खींच रहे हैं यह काठगोदाम के रेलवे स्टेशन का सम्मान है क्योंकि इस कुमाऊं टाइगर ने काठगोदाम से ही यात्रा शुरू कर लोगों को दूर-दूर तक पहुंचाया है।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- यहां जंगल मे आग लगा रहा था युवक, ऐसे धरा गया, जाएगा जेल

यह भी पढ़े 👉देहरादून- आज फिर राज्य में फूटा कोरोना बम, फिर हुआ हजार का आंकड़ा पार, देखिए ताजा अपडेट

यह भी पढ़े 👉नैनीताल- हल्द्वानी के कारोबारी की बीबी नैनी झील में कूदी, तभी पीछे से कूदा नाविक
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
