हल्द्वानी। प्रेमी और प्रेमिका की बीच सरेआम हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में तहरीर सौंप दी है। जिसमें प्रेमी और प्रेमिका ने एक दूसरे के खिलाफ कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। तहरीर पर पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में शहर निवासी एक युवती ने कहा है कि रितिक नामक युवक उसका पूर्व प्रेमी है। आरोप है कि वह फोन पर उसे गालियां दे रहा था। इसकी शिकायत करने वह उसके घर पहुंची तो रितिक ने अपने भाईयों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और मोबाइल भी तोड़ दिया।
वहीं मामले में रितिक की ओर से भी पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। आरोप है कि उसने युवती से लंबे समय से बातचीत बंद कर दी। इसके बाद वह उसे व उसके परिवारजनों को आए दिन धमकाती रहती है और दुराचार के झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देती है। आरोप है कि उसके घर पहुंचकर युवती ने उसकी मां के साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
