Lalkuan News- गजरौला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गत सप्ताह हुए हादसे में बिजली विभाग के अवर अभियंता की मौत के बाद गुरुवार सुबह उनके पिता की भी मौत हो गई है। हादसे में घायल होने के बाद उनका उपचार हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
बता दे कि हल्दूचौड़ के गांव नाथूपुर निवासी व हल्द्वानी बिजली विभाग में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत 45 वर्षीय गृजेश पंत गत 23 सितंबर गुरुवार की तड़के करीब साढ़े तीन बजे कार से अपनी मां आशा पंत का इलाज करवाने के लिए दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ उनके पिता श्यामदत्त पंत भी थे। कार आगरा जनपद के बासौनी थाना क्षेत्र के कुंवरखेड़ा गांव निवासी चालक राजू चला रहा था।
गजरौला में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में अवर अभियंता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार उसके माता-पिता व चालक घायल हो गए। जिसके बाद से ही मृतक अवर अभियंता के पिता श्याम दत्त पंत का हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जबकि उनकी माता को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया था। गुरुवार की तड़के श्यामदत्त पंत ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बेटे की मौत के गम व दुर्घटना में लगे चोटों से वह उबर नहीं पा रहे थे। जिससे उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 

