Haldwani News- हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में देर रात 64 वर्षीय बुजुर्ग का शव उनके बाथरूम से बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है वहीं मृतक बुजुर्ग की बेटियों का आरोप है कि जमीनी रंजिश के चलते उनके पिता की हत्या की गई है।
जानकारी के मुताबिक 64 वर्षीय हंसा दत्त जोशी ऊंचापुल हल्द्वानी में अकेले अपने मकान पर रहते थे उनकी शादीशुदा बेटी हल्द्वानी और दूसरी बेटी दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ साल पूर्व उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। और बीते रात को 1:30 बजे उनका पड़ोसी उनके कमरे में पहुंचा तो हंसा दत्त कमरे में नहीं थे उसने बाथरूम में जाकर देखा तो उनका शव पड़ा हुआ था और मुंह से खून निकल रहा था इस घटना की सूचना उन्होंने तत्काल मुखानी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया देर शाम मोर्चरी पहुंची मृतक की बेटी का आरोप है कि उसके पिता की हल्द्वानी में 40 बीघा जमीन है। और कुछ लोग उसके पिता की जमीन को कब्जा करना चाहते हैं और उन्हीं लोगों ने उनके पिता की हत्या की गई इधर पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन में जुट गई है सीओ शांतनु पराशर ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 

