हल्द्वानी- यहां रामपुर रोड गन्ना सेंटर के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रामपुर रोड गन्ना सेंटर के पास हरिपुर जमन सिंह गांव में स्थित खड़िया फैक्ट्री के समीप एक व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज संचित राठौर ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज संचित राठौर ने जानकारी देते बताया कि व्यक्ति के शव की पहचान 45 वर्षीय मुकेश कांडपाल निलांचल कॉलोनी फेस-2 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की वह मंगलवार सुबह से लापता था और पल्लेदारी का काम करता था। शव पर किसी भी तरीके से चोट के निशान नहीं है, लेकिन शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण पता लग पाएगा। फिलहाल पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 
