- बाइक फिसलकर पुलिस की बैरिकेडिंग से टकराई, इकलौते बेटे की जान गई
कालाढूंगी। कालाढूंगी में देर रात नैनीताल तिराहे पर बाइक रपट गई और बाइक सवार पुलिस की बैरिकेडिंग से टकराकर दूर जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक घर का इकलौता था।
रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे कालाढूंगी वार्ड नंबर एक निवासी नीरज अधिकारी (32) पुत्र हीरा सिंह अधिकारी अपनी बाइक से घर जा रहा था। तभी उसकी बाइक नैनीताल तिराहे पर रपट गई और चेकिंग के लिए लगी पुलिस बैरिकेडिंग से टकरा गई। टक्कर लगने से नीरज के सिर पर गंभीर चोट आई। उसके सिर से अत्यधिक रक्तस्त्राव हो गया। मौके पर चेकिंग पर मौजूद पुलिसकर्मी ने नीरज को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीरज कालाढूंगी में कार वॉशिंग सेंटर चलाता था।

घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग 
