लालकुआं– यहां हल्दूचौड़ के दौलिया डी -क्लास निवासी युवक की राजस्थान के जयपुर शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में गत दिवस संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, परिजनों के मुताबिक मृतक के शरीर में अत्यधिक चोटों के निशान पाए गए, जबकि हाथ एवं पांव भी फ्रैक्चर पाए गए। घटना के दूसरे दिन मौके पर पहुंचे परिजनों ने जयपुर की कोतवाली में हत्या की विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दौलिया डी- क्लास निवासी मयंक पपोला उर्फ निखिल (22) ने गोरापड़ाव स्थित निजी संस्थान से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर जयपुर के मालवीय नगर स्थित प्रतिष्ठित हयात होटल में जॉब लगभग 1 माह पूर्व शुरू की, जहां उसकी गत दिवस संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना होटल संचालकों द्वारा गुरुवार को निखिल के परिजनों को दी, जिसे सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई, इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर मां किरन की आंखें पथरा गई, निखिल के पिता की काफी समय पूर्व ही मौत हो चुकी है, वह अपनी मां का एकमात्र सहारा था, जिसे काल के क्रूर हाथों ने छीन लिया।
गत देर सांय परिजन जयपुर रवाना हए, प्रातः निखिल का लहूलुहान शव देखकर परिजन आश्चर्यचकित रह गए, मृतक के शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान थे, यहां तक कि उसके गुप्तांग को भी क्षतिग्रस्त किया गया था, जबकि हाथ एवं पांव में भी फ्रैक्चर बताया जा रहा है। मृतक के मामा राजेंद्र सिंह बिष्ट ने जयपुर की कोतवाली में घटना की तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 और 120 बी सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है, मृतक के शव का पोस्टमार्टम शनिवार की प्रातः किया जाएगा, उक्त घटना से जहां मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लालकुआं क्षेत्र के विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने जयपुर के एसएसपी से दूरभाष पर वार्ता कर निखिल के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने को कहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
