हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में पिकअप की चपेट में आने से एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। मासूम की दर्दनाक मौत से गुस्साए परिजनों ने प्रदर्शन कर पिकअप चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगो को शांत कराकर कार्यवाही का आश्वसन दिया।
जानकारी अनुसार तीनपानी बायपास गोजाजाली बिचुली स्थित स्टॉक में गुरुवार सुबह पास की बस्ती में रहने वाले 2.5 वर्षीय मासूम गणेश पुत्र संदीप की पिकअप की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। इधर गुस्साए परिजनों ने पिकअप के साथ तोड़फोड़ कर प्रदर्शन किया, और चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। सूचना मिलने पर सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल हल्द्वानी उमेश मलिक, अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुँचे और प्रदर्शन कर रहे परिजनों को शांत कराया, और कार्यवाही का भी विश्वास दिलाया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
