Haldwani News – विगत दिनों एक युवक तीन पत्ती में 25 हजार हार गया था। उसने परिजनों की डांट से बचने के लिए पुलिस को लूट कि झूठी सूचना दी। जिसके बाद हकीकत सामने आई तो पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
आज फिर हल्द्वानी पुलिस के पास ऐसा ही एक और मामला सामने आया। पुलिस को नवीन चन्द्र जोशी पुत्र हरिश चन्द्र जोशी निवासी हिम्मतपुर बैजनाथ थाना मुखानी ने फोन किया कि तीन युवकों ने सेंट्रल हॉस्पिटल के पास उसके 4000 रुपये लूट लिये है। बकायदा 112 नम्बर पर फोन किया गया। जिसके बाद हल्द्वानी पुलिस को सूचित किया गया। तो पुलिस एक्टिव हुई।
सूचना पर आरटीओ चौकी इंचार्ज निर्मल लटवाल मौके पर पहुंचे। मुआयना कर गाड़ी नम्बर UK04T-1846 की सूचना जिले में वाहन-चैकिंग को दी। वाहन चैकिंग की सूचना मिलते ही 15 मिनट बाद उक्त वाहन उनि संजीत राठौर ने गन्ना सेन्टर रामपुर रोड़ पर पकड़ लिया।
इस दौरान पूछताछ 112 पर फोन करने वाला युवक और आरोपी युवक दोस्त निकले। सख्ती से पूछताछ में उन्होंने बताया के उनके बीच 200 रुपये का लेन-देन है। ऐसे में कालर नवीन चन्द्र जोशी द्वारा पुलिस को झूठी सूचना दी गई। वाहन में सवार तीन युवक भुपेंद्र सिंह नेगी निवासी किशनपुर-घुडदौडा हल्द्वानी, योगेश नेगी निवासी मानपुर हल्द्वानी, मनोज सिंह निवासी प्रेमपुर-लोश्यानी मुखानी को शख्त हिदायत दी।
इसके बाद कागज न होने पर गाड़ी सीज के दी गई। वही फर्जी सूचना देने वाले नवीन चन्द्र जोशी का पुलिस ने 10,000 रुपये का चालान कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को बुलाकर कर काउंसिलिंग कर सुपुर्द किया गया। एसआई संजीत राठौर की सक्रियता से आरोपी तुरन्त पकड़ में आ गए। बता दे कि एसआई राठौर लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्यवाही कर रहे है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : एलपीजी गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त; गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही
देहरादून : तथ्यों को छिपाकर भर्ती हुए शिक्षक अब होगी कार्रवाई
उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित 
