हल्द्वानी: क्रिकेट के मैदान से हल्द्वानीवासियों के लिए सुखद खबर सामने आई है। हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल का उत्तर प्रदेश टीम में चयन हुआ है। उत्तर प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए 22 सदस्यीय टीम की सूची जारी की है। आर्यन जुयाल पिछले लंबे वक्त से उत्तर प्रदेश टीम का हिस्सा रहे हैं। साल 2018 में अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे जुयाल भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।इसके अलावा साल 2019 में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था और दूसरे ही मुकाबले में शतक जड़ा था।
शहर के लोगों को उम्मीद है कि मौका मिलने पर आर्यन टी-20 ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर आईपीएल के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। वैसे भी लखनऊ की टीम आईपीएल में शिरकत करेगी और फ्रेंचाइजी की नजर स्थानीय खिलाड़ियों पर भी होगी। सभी युवा खिलाड़ियों के लिए यह शानदार मौका है।करन शर्मा कप्तान, माधव कौशिक, अभिषेक गोस्वामी , प्रियम गर्ग , अलमास शौकत , अक्क्षदीप नाथ , रिंकू सिंह , समीर चौधरी, नलिन मिश्रा , मानिक बेरी , ध्रुव चंद्र जुरेल , शिवम मावी , अंकित राजपूत , मोहसिन खान , यश दयाल बाबी यादव , शिवम शर्मा , जसमेर धनकड़ राय , आर्यन जुयाल , मुनींद्र मौर्य

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
