हल्द्वानी। पिछले दिनों विधानसभा सत्र में उप नेता प्रतिपक्ष और खटीमा विधायक भूवन कापड़ी ने जिस लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवाज उठाई थी उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यही नहीं नैनीताल जिले के पांच विधायकों की चिट्ठी भी सदन में भुवन कापड़ी द्वारा दिखाई गई थी जो इस भ्रष्टाचारी अधिकारी को हटाना चाहते थे लेकिन नहीं हटा पाए, आखिरकार उसे विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया।
लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजिलेंस टीम ने 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था। विजिलेंस की तीन टीमों ने अधिशासी अभियंता के देहरादून स्थित घर, हल्द्वानी में किराये के भवन और ऊंचापुल स्थित लघु सिंचाई कार्यालय की रात भर जांच की। इस दौरान टीम ने 23.97 लाख कैश बरामद किया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विजिलेंस के सीओ अनिल मनराल ने बताया कि बीते कुछ दिन ठेकेदार ने शिकायत की थी कि लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल पुत्र हरक सिंह निवासी लार्ड कृष्णा वी-109 केदारपुरम देहरादून हाल विहार सिजवाली निवासी मुकुल काम्पलैक्स बी 5
प्रथम तल तल्ली बमौरी, लालडांठ बाईपास रोड हल्द्वानी उनसे घूस मांग रहा है। 10 लाख रुपये के काम के एवज में 20 प्रतिशत राशि घूस के तौर पर मांगी जा रही है। जांच में शिकायत सही पाई जाने पर विजिलेंस टीम ने आरोपी ईई को 50 हजार रुपये लेते सिक्स सीजन रिजॉर्ट, नया गांव कालाढूंगी के परिसर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उसके भ्रष्टाचार निवारण
अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया। सीओ विजिलेंस अनिल मनराल ने बताया कि देर रात तीन टीमें बनाई गई। एक टीम देहरादून में ईई कृष्ण सिंह के देहरादून स्थित आवास पहुंची। यहां 16.73 लाख कैश बरामद हुआ। दूसरी टीम ने हल्द्वानी स्थित किराये के घर में छापा मारा। यहां से 3.38 लाख कैश बरामद किया। उधर ईई के ऊंचापुल स्थित कार्यालय से 3.86 लाख रुपये कैश बरामद किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
