उत्तराखंड के नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करते हुए नैनीताल जिले के हल्द्वानी के पास गोरा पढ़ाव स्थित रक्षा जैव ऊर्जा अनुसंधान DIBER को दूसरे प्रदेश में स्थानांतरण न किए जाने को लेकर निवेदन किया। इसके लिए सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन देते हुए बताया कि उत्तराखंड के सामरिक रूप से संवेदनशील सीमाएं नेपाल और चीन के साथ हैं राज्य के 13 में से 5 जिले सीमांत क्षेत्रों में है और इन इलाकों में सैनिकों द्वारा सीमा पर सुरक्षा के अलावा सीमांत गांव के नागरिक भी ग्राम प्रहरी के तहत अपना सहयोग दे रहे हैं जिसके लिए 1962 में उत्तराखंड में सैन्य संबंधित शोध कार्य के लिए डीआरडीओ ने उत्तराखंड में स्वतंत्र शोध इकाइयों की स्थापना की सेनाओं को खाद्य पूर्ति व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति का कार्य सौंपा गया जिसकी पहली इकाई अल्मोड़ा रिसर्च यूनिट स्थापित हुई और 3 फील्ड स्टेशन औली (चमोली), हर्षिल जिला उत्तरकाशी तथा पंडा फार्म पिथौरागढ़ में स्थापित किए गए।
यह भी पढ़े👉उत्तराखंड- यहां कप्तान का कड़ा एक्शन, एक इंस्पेक्टर, दो दरोगा सहित कई सिपाही सस्पेंड

इसके अलावा डीआरडीओ की प्रयोगशाला रक्षा जैव ऊर्जा अनुसंधान संस्थान हल्द्वानी नैनीताल में स्थित है जो इन तीनों इकाइयों औली, हर्षिल और पंडा फार्म को कुशलता एवं पूर्ण निष्ठा से संचालित कर रही है। यही नहीं सांसद अजय भट्ट ने बताया कि यह सैनी संबंधित आवश्यकताओं को पूरी करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत में भी अपना योगदान दे रही है ।लिहाजा रक्षा जैव ऊर्जा अनुसंधान संस्थान हल्द्वानी नैनीताल की सामरिक दृष्टि से महत्वता के दृष्टिगत इस प्रतिष्ठित संस्थान को किसी अन्य प्रयोगशाला अथवा दूसरे प्रदेश में स्थानांतरित न किया जाए।
यह भी पढ़े👉उत्तराखंड- इस IAS अधिकारी ने शुरू की सराहनीय पहल, गरीब बच्चों की शिक्षा को उठाया यह कदम
यह भी पढ़े👉हल्द्वानी-(बड़ी खबर) 82 दरोगाओं के तबादले, IG कुमाऊं ने किए आदेश, देखिए लिस्ट


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 
