हल्द्वानी- हल्द्वानी के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने रेलवे स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्था दिखने पर नाराजगी भी जाहिर की साथ ही काठगोदाम रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को 1 महीने के अंदर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि काठगोदाम देश के साफ स्वच्छ और सुंदर रेलवे स्टेशनों में से एक है और इसे और बेहतर बनाने के लिए उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं जिन पर जल्द कार्य शुरू होगा.
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- बेटी के लिए रिश्ता देखने गए थे माता पिता, घर में लड़की को बंधक बना कर हुआ यह कांड
इसके अलावा काठगोदाम से चलने वाली ट्रेनों के संचालन को लेकर जीएम ने कहा कि जल्द कोरोनावायरस कोविड-19 के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों के संचालन को भी यात्री सुविधाओं के लिए शुरू किया जाएगा। फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्रालय के कोविड-19 नियमों के तहत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जल्द अन्य ट्रेनों का भी संचालन किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा कई अन्य कार्य जो रेलवे द्वारा किए जा रहे हैं उन्हें भी पूरे करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें👉 CHHATH PUJA 2020 DATE AND TIME छठ पूजा- नहाए खाए और खरना सहित जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू
हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..
उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की चर्चा शुरू
देहरादून से बड़ी खबर ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारी
सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर: 1 लाख की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथ पकड़ा गया
उत्तराखंड। देश के शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल। शोक की लहर।
उत्तराखंड: यहां होटल में युवती की संदिग्ध मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापे, 60 गैस एजेंसियों में छापे, 4 मुकदमे 22 सिलेंडर जब्त
देहरादून से बड़ी खबर: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) मार्च के वेतन, पेंशन को लेकर आदेश 
