हल्द्वानी- कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए एसटीएच से राहत भरी खबर है। गंभीर कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार अब प्लाज्मा थैरेपी से होगा। डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में ब्लड बैंक को लाईसेंस मिलने के उपरांत एसटीएच में गंभीर कोरोना संक्रमित रोगियों का प्लाज्मा थैरेपी से उपचार शुरू हो गया है। विदित हो कि पूर्व में शासन के निर्देशानुसार दो मरीजों का प्लाज्मा थैरेपी से उपचार किया गया। उपचार के उपरांत दोनों मरीज स्वस्थ है।
उत्तराखंड- हद है! कंटेनमेंट जोन तोड़कर सभासद पति को पीटा, अब पांच नामजद सहित 25 पर मुकदमा

लाईसेंस मिलने के उपरांत डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में दो गंभीर रोगियों का प्लाज्मा थैरेपी से उपचार किया गया। कोरोना संक्रमित दोनों मरीज आई0सी0यू0 में भर्ती है। गंभीर दो मरीजों में से एक मरीज का ब्लड प्रेशर कम व दूसरे मरीज को निमोनिया व सांस लेने में दिक्कत की शिकायत थीं तथा कई औषधियांे के देने के बाद भी उक्त मरीजों की हालत में सुधार नही हो पा रहा था जिस पर दोनों मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाने का निर्णय लिया गया।
मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाने के लिए चिकित्सालय प्रबंधन ने कमलुआगांजा के डोनर जिसका रक्त ग्रुप भी इन रोगियों से मेल खाता था, उक्त व्यक्ति को प्लाज्मा डोनेट करने के लिए अनुरोध किया जिस पर वह प्लाज्मा डोनेट करने को राजी हो गया। डोनर ने 400 एम0एल0 प्लाज्मा डोनेट किया। चिकित्सा अधीक्षक डा0 अरूण जोशी ने बताया कि दोनों गंभीर कोरोना संक्रमित मरीजों को 200-200 एम0एल0 प्लाज्मा चढ़ाया गया है , वर्तमान में उक्त दोनों रोगियों के स्वास्थ में सुधार है तथा वर्तमान में चिकित्सालय में भर्ती 40 मरीजों की हालत गंभीर है।
भवाली वासियो को मिली सौगात, परिवहन मंत्री ने बस डिपो और मल्टी स्टोरी पार्किंग का किया शिलान्यास
जिन्हें विभिन्न आई0सी0यू0 तथा वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। चिकित्सा अधीक्षक डा0 जोशी ने बताया कि एसटीएच में प्लाज्मा थैरेपी शुरू होने से गंभीर कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में काफी मदद मिलेगी। चिकित्सा अधीक्षक डा0 अरूण जोशी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए रोगियों से लगातार दूरभाष से संपर्क किया जा रहा है इनकी काउंसिलिंग कर प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही एसटीएच से स्वस्थ हुए कोरोना संक्रमित रोगियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपना प्लाज्मा डोनेट कर गंभीर कोरोना संक्रमित रोगियों के उपचार में मदद करे चिकिसालय में अभी ऐसे रोगी है जिनको प्लाज्मा थेरेपी दी जा सकती हैं।
CORONA UPDATE- लगातार बढ़ रही है कोरोना जांच पेंडेंसी, 14 हजार हुई पार


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित 
