उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का दौर थमने के साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। वहीं, दिन और रात के तापमान में करीब 11 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।
देहरादून और पंतनगर में बढ़ा तापमान
देहरादून में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।
वहीं पंतनगर में दिन का तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक है। यहां रात का तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर 
