हल्द्वानी- जनप्रतिनिधि हो तो ऐसा, पीड़ित परिवारों का दर्द देख तत्काल 5 परिवारों को जमीन देने का ऐलान, क्षेत्र में हो रही जमकर प्रशंसा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- जनप्रतिनिधि वही जो दुख के समय काम आए जी हां यह बात हम नहीं आम जनता कह रही है और ऐसे ही जनप्रतिनिधि उभर कर सामने आए हैं किरन डालाकोटी और संध्या डालाकोटी दोनों दंपत्ति ने पीड़ितों के घर दौरे कर खानापूर्ति करने वाले जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाने का काम किया है। शायद ऐसा पहली बार हुआ होगा जब किसी जनप्रतिनिधि ने पीड़ित का दर्द देख उनको जमीन देने का ऐलान किया हो।

बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर द्वितीय में गौला नदी के प्रकोप के चलते बेघर हुए परिवारों के समक्ष भूमि देने का ऐलान करती पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी

बिंदुखत्ता के इंदिरानगर द्वितीय में जिन पांच किसानों की पूरी जमीन और मकान गौला नदी में समा गये उन्हें कांग्रेसी नेत्री एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने अपनी भूमि से 500 वर्ग फिट प्रति परिवार भूमि देने का ऐलान किया। उक्त दरियादिली की क्षेत्रवासियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है।

ADVERTISEMENTSAd


गत 19 अक्टूबर की रात से उफनाई गौला नदी के प्रकोप से इंदिरानगर द्वितीय बिंदुखत्ता में आई प्राकृतिक आपदा के कारण भू कटाव के कारण 5 परिवारों के घर नदी में समा गये, उपजाऊ भूमि के साथ-साथ मकान भी नदी में समा जाने के कारण उन परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान


इसी बीच वहां पहुंची पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी एवं कांग्रेस के प्रदेश सचिव किरन डालाकोटी ने पांचो भूमिहीन व बेघर हुए परिवारों को रहने के लिए वहां उपस्थित सैकड़ों के जनसमूह के बीच अपनी निजी भूमि में से 500 वर्ग फीट प्रति परिवार देने की घोषणा कर दी। उक्त बेघर परिवारों में देवकी देवी, गोपाल दत्त शर्मा, टीकाराम तिवारी, गणेश जोशी, भुवन राम आर्य शामिल है। उक्त परिवारों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर दरियादिली दिखाकर उक्त दंपति द्वारा पेश की गई मिसाल की क्षेत्रवासियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है। उनका कहना था कि वास्तव में असली जनप्रतिनिधि वही है जो बुरे समय में पीड़ित की मदद कर दें। सभी ने करतल ध्वनि से उक्त दंपति का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें