लालकुआं- पिछले दो दिन तक मूसलाधार बारिश के चलते गौला नदी में आई बाढ़ का कहर अभी जारी है। बाढ़ ने बिंदुखत्ता के इंद्रानगर द्वितीय में एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया है। जबकि तीन मकान खतरे की जद में है। जिसको देखते हुए परिजनों ने सुरक्षित स्थान में शरण ली है।
पिछले दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बरसात की वजह से बुधवार को भी गौला नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। जिसकारण बिंदुखत्ता के तटवर्ती क्षेत्रों में जबरदस्त भूकटाव हो रहा है। इधर इंद्रानगर द्वितीय निवासी गणेश दत्त जोशी का मकान गौला नदी में समा गया है। जबकि गोपाल शर्मा, हंसा दत्त जोशी व ललित तिवारी की पूरी जमीन गौला में बहने के पक्के मकान खतरे की जद में आ गए है। तीनों घर गौला के इतने करीब है कि कभी भी गौला में समा सकते है।

जिसकारण उन्होंने सामान के साथ घर खाली कर स्कूल में शरण ली है। इधर गांव की सड़क भी कटने लगी है। इसके अलावा रोहित पांडेय, केवल जोशी, हरीश पांडेय समेत तमाम लोगो की कई एकड़ भूमि गौला में समा गई है। इसके अलावा बिंदुखत्ता के रावत नगर, खुरियाखत्ता समेत अन्य तटवर्ती क्षेत्रों में गौला नदी द्वारा जबरदस्त भूकटाव हो रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
