हल्द्वानी- बारिश के वजह से भूस्खलन के वजह से जिले का संपर्क कई पर्वतीय नगरों से टूट गया था। इस बारिश में बड़ी संख्या में जनहानि हुई है। पुलिस द्वारा रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है। वही लोगों को सुरक्षित स्थानों में ले जाने का काम भी जारी है तो वहीं मलवे में दबे शव भी लगातार बरामद किए जा रहे हैं। बुधवार को धूप के आने से रेस्क्यू कार्य में तेजी आई गई और पुलिस व प्रशासन की टीम कई मार्गों को खोलने में कामयाब हुई है। इस संबंध में नैनीताल पुलिस की ओर से ताजा अपडेट दिया गया है।
- नैनीताल हल्द्वानी बाया ज्योलिकोट चारपहिया (कार) एवं छोटे वाहनों के लिए खोला गया है
- कैची से भवाली तक मार्ग छोटे वाहनों के लिए ही खोला गया है
- नैनीताल में फंसे एवं रुके हुए यात्री कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।
- भवाली में फंसे हुये यात्री भीमताल से होते हुए बाया हल्द्वानी से अपने गंतव्य को जा सकते हैं
- गेठिया में फंसे हुए यात्री बाया भवाली होते हुए भीमताल से हल्द्वानी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।
- नैनीताल से हल्द्वानी छोटे वाहनों के लिये खोला गया है ।
- रामनगर से धनगढ़ी वाला मार्ग खुला है।
- जिन यात्रियों को रानीखेत जाना हो तो वह बाई चिमटाखाल से हरड़ा होते हुये रानीखेत अपने गंतव्य को जा सकते हैं। क्योंकि मोहान से आगे भत्रौजखान वाली रोड पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है।
- भवाली से कैची धाम तक ही मार्ग को खोला गया है तथा अल्मोड़ा मार्ग खैरना के पास मलवा आने से अभी भी बंद है।
- काठगोदाम से चोरगलिया, सितारगंज मार्गं यातायात सुचारू है।
जनपद नैनीताल के अवरूद्व मार्ग
ADVERTISEMENTS
- हल्द्वानी से चोरगलिया, सितारगंज मार्ग गौला पुल की एप्रेचिंग साइड का बडा हिस्सा गोला में बहने से अवरूद्ध है।
- खैरना से बेतालघाट मार्ग अवरूद्व है।
- नैनीताल रूसी बाईपास के पास मलवा आने से सुखाताल का मार्ग बंद है।
- भीमताल से पदमपुरी मार्ग विनायक के पास मलवा आने से अवरूद्ध है।
ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
