- त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावलियों की तैयारी।।
- हल्द्वानी: पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बैठक आयोजित
एस॰डी॰एम परितोष वर्मा की अध्यक्षता में जन प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव के सम्बन्ध में जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
बैठक एस॰डी॰एम॰ परितोष वर्मा ने बताया कि विकासखंड स्तर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत की मतदाता सूची का पाण्डुलिपि से मिलान किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि निर्वाचक नामावली में दर्ज किसी भी मतदाता का नाम छूट न जाए। साथ ही, यह भी ध्यान रखा जाएगा कि ग्राम पंचायत की सीमाओं के भीतर सामान्य रूप से निवास करने वाले और सभी अर्हताओं को पूर्ण करने वाले किसी भी योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से न छूटे।उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रशासक के माध्यम से बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मतदाता सूची को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

मतदाता सूची के पुनरीक्षण का यह कार्य तीन मार्च से पंद्रह मार्च तक विशेष अभियान के रूप में चलाया जाएगा। इसके तहत मतदाता सूची को राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी प्रकाशित किया जाएगा ताकि लोग अपने नाम की पुष्टि कर सकें।
बैठक में खण्ड विकास अधिकारी तनवीर असगर सहायक विकास खण्ड अधिकरी भूपेन्द्र, जनप्रतिनिधि नंदन दुर्गापाल पान सिंह मेवाड़ी रुकमणी नेगी, शंकर जोशी, किशन राम आर्य, राम सिंह नगरकोटी, सतनाम सिंह गोपाल सिंह अधिकारी आदि जनप्रतिनिधि एवं प्रशासक
मौजूद थे।




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 