लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में लगातार तेज रफ्तार का कहर जारी है इस कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवको को कुचल दिया है इस हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना कोतवाली क्षेत्र के मुक्तिधाम के पास की है। मृतक युवको की पहचान लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के घोड़ानाल स्थित पश्चिमी राजीव नगर निवासी 25 बर्षीय बलवंत राय उर्फ बल्लू जबकि दूसरे की पहचान 19 बर्षीय अजीत कुमार निवासी घोड़ानाला के रूप में की गई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक बलवंत अपनी मोटरसाईकिल पर सवार होकर घर आ रहा था।इसी दौरान तेज रफ्तार दस 10 टायरा ट्रक ने मुक्तिधाम के समीप दोनों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों मोटरसाइकिल सावर बलवंत और अजीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को 108 की मदद से हल्द्वानी भेज दिया जहां दोनों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है मृतक युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआं। इधर नव वर्ष के दिन दो युवको की हुई एक साथ मौत से पुरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
- हाईवे पर खड़े बकास के ओवरलोड एंव ओवरहाइट ट्रक बने दुर्घटना का कारण
लालकुआं के वीआईपी गेट स्थित नैनीताल बरेली हाईवे के किनारे सेचुरी पेपर मिल को आने वाले बकास के ओवरहाइट और ओवरलोड़ ट्रक हादसों का सबब बन रहे हैं इन ट्रकों के हाईवे पर खड़े रहने से अक्सर किसी न किसी वाहन सवार की जान चली जाती है इन दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है यदि प्रशासन द्वारा इन बकास के ओवरलोड़ और ओवरहाइट वाहनों पर अंकुश नही लगाई गई तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति से इनकार नही किया जा सकता।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार 

