- चर्चित मि.उत्तराखंड हेम व फेमस पहाड़ी अदाकारा नीरू बोरा अभिनीत पहाड़ी गाने फ्योंली सी खिलिगे ने मचाया धमाल
हल्द्वानी - गढ़वाली गीत *फ्योंली सी खिलिगे* में नायक का किरदार निभा रहे हेम चंद्र जो उत्तराखंड में जाना-माना चेहरा हैं व खासकर युवाओं के बीच उनके आदर्श के रूप में चर्चित हैं, मोटिवेशनल आइकॉन ऑफ इंडिया का खिताब भी जीत चुके हैं। फिटनेस के जुनूनी, डांस के महारथी और बॉडीबिल्डिंग में मि. उत्तराखंड समेत कई खिताब जीत चुके हेम का साथ निभा रही हैं फेमस पहाड़ी गीत गुलाबी शरारा की फेमस हीरोइन नीरू बोरा।
इस गाने के गीतकार हैं रोशन बंथवान जिन्होंने इसे अपनी मधुर आवाज भी दी है और गायन में उनका साथ दे रही हैं उत्तराखंड की मशहूर सुरकोकिला मीना राणा।
यह गीत आज ही शनिवार को यूट्यूब चैनल the pahadi rhythm (द पहाड़ी रिदम) पर रिलीज हो चुका है जिसे रिलीज होते ही असंख्य लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है।
गीत का निर्देशन किया है निर्देशक दीपक पुल्स ने। निर्माता अक्षुमान का कहना है कि उत्तराखंड की फ़िल्म इंडस्ट्री में पहली बार इतने फिट हीरो की एंट्री होने जा रही है जो एक्टिंग में भी बेहतरीन है और इस बात को भी दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।
संगीत दिया है ललित गित्यार ने। इस गीत के सहायक निर्देशक राहुल भट्ट, कोरियोग्राफर पंकज बोरा, सिनेमेटोग्राफर विकास कोटनाला, एडिटर मोहित कुमार व मेकअप आर्टिस्ट पूजा बिष्ट रही हैं। इस गीत के निर्माण में दिवाकी परिवार का विशेष सहयोग रहा है।
इस गीत की एक और खास बात यह है कि इसके नायक-नायिका कुमाऊँनी व गायक गायिका गढ़वाली हैं जो समूचे उत्तराखंड को एक सूत्र में बांधता नजर आता है।
इसका फिल्मांकन रानीखेत के आस पास की सुरम्य वादियों में किया गया है। इस गीत की कहानी उत्तराखंड के पहाड़ के मेहनती युवा की है जो पहाड़ के संघर्षमय जीवन के साथ-साथ अपने बेहतर भविष्य के लिए जमकर पढ़ाई भी करता है ताकि अच्छी नौकरी पा सके , किंतु इसी संघर्ष के दौरान उसे अपने पहाड़ की ही एक सुंदर युवती से प्यार हो जाता है। फिर कैसे वो प्यार के साथ साथ अपने संघर्ष को आगे बढ़ाता है यह सब इस गीत में बड़ी सुंदरता से पिरोया गया है।
ADVERTISEMENTS


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: मोटाहल्दू के रूद्र जोशी ने नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रचा इतिहास
उत्तराखंड : पहाड़ के आयुष बड़ौनी को दिल्ली रणजी टीम का कप्तान बनाया गया
लालकुआँ की औद्योगिक पहचान का नया अध्याय: सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल अब आईटीसी के नाम से जानी जाएगी
उत्तराखंड: प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
उत्तराखंड : यहां छात्रा का अपहरण कर युवक ने किया दुष्कर्म
देहरादून : उत्तराखंड में सरकारी विभागों में होंगी बंपर भर्तियां
उत्तराखंड: यहां करंट लगने से एक मजदूर की मौत, तीन हायर सेंटर रेफर
देहरादून :(बड़ी खबर) सिलेंडर 192 रुपये सस्ता
कॉमनवेल्थ गेम्स में जैस्मिन लंबोरिया और प्रीति पवार ने गोल्ड जीतकर देश को किया गौरवान्वित
देहरादून: सृष्टि की मौत के जिम्मेदार ननद और पति गिरफ्तार। 
