Haldwani: जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बीते दिनों जिले में जन सुविधा कल्याण शिविरों का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले भर के 151 चिन्हित दिव्यांगजनों को चिन्हिकरण किया गया, जिनके दिव्यागं प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि नहीं बने हैं।मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने बताया कि 151 चिह्नित दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र और अन्य सुविधाओं से लाभांवित कराने के लिए 20 को हल्द्वानी और 21 नवम्बर को नैनीताल शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बताया कि दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र आदि बनाने के लिए 20 नवम्बर बुधवार को सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल हल्द्वानी में विकास खंड हल्द्वानी नगर-ग्रामीण, कोटाबाग, ओखलकांडा एवं रामनगर के दिव्यागों के प्रमाण पत्र आदि बनाएं जाएंगे, जिसके लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. श्वेता भंडारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जबकि 21 नवम्बर को बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल में विकासखंड बेतालघाट,धारी, रामगढ़ और भीमताल के दिव्यागों के प्रमाण पत्र आदि बनाएं जाएंगे, जिसके लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉo संजीव खर्कवाल का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
उन्होंने नोडल अधिकारियों को शिविर के दौरान दिव्यांगजनों की वाहन व्यवस्था आवश्यक दस्तावेजों की जांच, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिविर के दौरान उपस्थित दिव्यांगों के परीक्षण और शत प्रतिशत दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर में देने सूची उपलब्ध कराने, ई-डिस्ट्रिक प्रबंधक को शिविर में दिव्यागंजनों के आधार कार्ड बनाने जबकि जिला समाज कल्याण अधिकारी को शिविर में दिव्यांगजनों को टैक्सी वाहन का बिल प्राप्त होने पर पेंशन शिविर मद से नियमानुसार भुगतान करने और शिविर में टैंट व्यवस्था,जल पान,निशुल्क फोटो स्टेट, अन्य योजनाओं के आवेदन पत्र और पात्रता के आधार पर दिव्यांग पेंशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ड्रैगन फ्रूट से कीवी तक…अब बदलने वाली है उत्तराखंड के किसानों की किस्मत!
केंद्र से उत्तराखण्ड को मिली 125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
हल्द्वानी: अतिक्रमण पर जल्द चलेगा बड़ा अभियान, ये है प्लान
हल्द्वानी : केपीएल में अब भिड़ेंगी पिथौरागढ़ वर्सेस नैनीताल
हल्द्वानी: सड़क चौड़ीकरण कार्य को गति देने के निर्देश, मंडी पुलिस चौकी शिफ्टिंग की प्रक्रिया तेज
उत्तराखण्ड में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, जिलाधिकारियों को निर्देश
उत्तराखंड : भवाली बाईपास और कैंचीधाम प्रोजेक्ट का सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण
देहरादून :(बड़ी खबर) myScheme पोर्टल पर योजनाओं की जानकारी अब एक क्लिक पर
उत्तराखंड: शादी से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, युवक की मौत से मचा कोहराम
उत्तराखंड: यहाँ आबादी क्षेत्र में हाथी ने मचाया उत्पाद, खड़ी स्कूटी को उठाकर पटका 

