देहरादून : राज्य में फल उत्पादन बढ़ाने और पहाड़ी क्षेत्रों में किसानों की आय मजबूत करने के लिए सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने की।
बैठक में ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी और ‘सुफल’ योजना पर चर्चा हुई। लक्ष्य है कि उत्तराखंड को फल उत्पादन के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाए और किसानों को बेहतर आमदनी मिले।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि राज्य में कम से कम 10 क्लस्टर विकसित किए जाएं और 30 प्रगतिशील किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाए। किसानों को प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग भी दिया जाएगा।
उद्यान विभाग ने बताया कि कीवी उत्पादन के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। सेब की तुड़ाई के बाद भंडारण, पैकेजिंग और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है…ताकि किसानों को बेहतर दाम मिल सके।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे और राज्य में फल उत्पादन को बढ़ावा मिले।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
