देहरादून : देहरादून में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर जनपदवार तैयारियों की जानकारी ली गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्तराखण्ड में अप्रैल माह में विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि देहरादून, उधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों में मतदाताओं की मैपिंग का कार्य लक्ष्य के अनुसार कम पाया गया है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि एसआईआर के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी जिलों को तय समय सीमा के भीतर बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के गठन के निर्देश दिए गए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फिलहाल 77 प्रतिशत बूथों पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) की तैनाती हो चुकी है। शत-प्रतिशत तैनाती सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारियों को राजनीतिक दलों के साथ दोबारा बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जिलों में एसआईआर हेल्पडेस्क पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती भी जल्द करने को कहा गया।
बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी समेत सभी जिलों के अधिकारी वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय
हल्द्वानी: इंस्पिरेशन अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य रैंकिंग प्रतियोगिता में 4 पदक जीते
उत्तराखंड से राज्यसभा जाएंगे दिनेश आर्य, भाजपा ने जारी की सूची
स्पार्टाथलॉन में रिकॉर्ड बनाने वाले सुगौरव गोस्वामी का हल्द्वानी में भव्य स्वागत, 246 KM की रेस में रचा कीर्तिमान 
