हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण कार्य को गति देने के निर्देश, मंडी पुलिस चौकी शिफ्टिंग की प्रक्रिया तेज
हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन पानी चौराहे से नरीमन तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य को तेज गति देने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में आज सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी ने मंडी पुलिस चौकी के स्थानांतरण को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी, मंडी सचिव एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंडी पुलिस चौकी को सड़क से शीघ्र शिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए।

सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा प्राधिकरण विकास मद से 25 लाख रुपये की धनराशि मंडी पुलिस चौकी निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है, जिसे लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया गया था। अब उक्त निर्माण कार्य मंडी परिषद द्वारा किया जाना है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि आवंटित धनराशि शीघ्र मंडी परिषद को हस्तांतरित की जाए, ताकि निर्माण कार्य में देरी न हो।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पुलिस विभाग की आवश्यकताओं के अनुरूप पुलिस चौकी भवन के निर्माण में आवश्यक संशोधन पूर्ण कर विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) मंडी परिषद को भेजते हुए टेंडर प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण किया जाय।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि तीन पानी से नरीमन तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से प्रगति पर है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सके।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 
