हल्द्वानी : कुमाऊं प्रीमियर लीग आयोजित सर्वोपरि सोशल वेलफेयर फाउंडेशन और बिठौरिया यूनाइटेड फुटबॉल क्लब – सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच से भरपूर कुमाऊं प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले आज उत्साह, रोमांच और खेल भावना के शानदार माहौल में संपन्न हुए। मैच से पूर्व मुख्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में
State Bank of India (एसबीआई बैंक) के चीफ मैनेजर सूरज कुमार उपस्थित रहे।
साथ ही विशिष्ट अतिथियों में टी. एस. पांगती, विजय प्रसाद कुमार, राजीव कुमार (मैनेजर), जोगिंदर रौतेला, मनोज पाठक, नागेश चंद, ललित मेहरा, प्रेम थापा, शंकर लाल, राजेंद्र मालरा एवं हिमांशु बाम उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
⚽ पहला सेमीफाइनल
पिथौरागढ़ वर्सेस अल्मोड़ा
पहले सेमीफाइनल में पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अल्मोड़ा ने पहला गोल कर बढ़त बनाई, लेकिन पिथौरागढ़ ने शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन गोल दागे और 3–1 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
⚽ दूसरा सेमीफाइनल
उधम सिंह नगर वर्सेस नैनीताल
दूसरे सेमीफाइनल में नैनीताल ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार दो गोल किए। उधम सिंह नगर ने एक गोल कर मुकाबले को रोमांचक बनाया। अंततः नैनीताल ने अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।
🏅 निर्णायक मंडल की सराहनीय भूमिका
निर्णायक मंडल की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रशंसनीय रही। मैदान पर अनुशासन, निष्पक्षता और खेल की गरिमा बनाए रखने में निम्न निर्णायकों का विशेष योगदान रहा:
गोपाल जोशी, दीपक रावत, मिलन छेत्री, प्रशांत तिवेष, सुमित सिंह एवं सागर रावत।
मैच कमिश्नर के रूप में विशाल नेगी ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
🏆 फाइनल मुकाबला
आयोजक वीरू कालाकोटी ने जानकारी दी कि कुमाऊं प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला 22 तारीख को दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा।
फाइनल मैच:
पिथौरागढ़ वर्सेस नैनीताल
स्थान: हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम
आयोजकों ने सभी खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
– आयोजक
कुमाऊं प्रीमियर लीग
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय
हल्द्वानी: इंस्पिरेशन अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य रैंकिंग प्रतियोगिता में 4 पदक जीते
उत्तराखंड से राज्यसभा जाएंगे दिनेश आर्य, भाजपा ने जारी की सूची
स्पार्टाथलॉन में रिकॉर्ड बनाने वाले सुगौरव गोस्वामी का हल्द्वानी में भव्य स्वागत, 246 KM की रेस में रचा कीर्तिमान
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती रैली पांच अक्टूबर से, 23 अक्टूबर तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया 
