हरिद्वार : हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र से आबादी वाले इलाकों में हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। गुरुवार रात एक टस्कर जगजीतपुर क्षेत्र में पहुंच गया…जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि हाथी ने सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी को गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान टस्कर गलियों में भी दौड़ता रहा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हाथी को गंगा की ओर खदेड़ दिया।

दरअसल हरिद्वार के जगजीतपुर, मिस्सरपुर, कटारपुर, फुटबॉल ग्राउंड और बैरागी द्वीप समेत कई क्षेत्रों में सालभर हाथियों की चहलकदमी बनी रहती है। इस इलाके को हाथियों का पुराना कॉरिडोर माना जाता है…जहां अक्सर हाथियों के झुंड पहुंचते रहते हैं।
वन विभाग ने हाथियों की निगरानी के लिए दिन-रात टीम तैनात की है। इसके बावजूद कई बार लोग हाथियों के पास जाकर वीडियो बनाने या वाहनों को उनके बीच से निकालने की कोशिश करते हैं…जिससे खतरा बढ़ जाता है। हाथियों के आक्रोशित होने पर कई बार वाहनों को भी नुकसान पहुंच चुका है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जगजीतपुर और आसपास के क्षेत्रों में हाथियों का आना अब आम बात हो गई है। हाथी फसलों के साथ-साथ सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
