लक्सर: हरिद्वार जिले के लक्सर–रुड़की मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई…जबकि व्यापारी नेता समेत उनके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार लक्सर निवासी व्यापारी नेता अजय वर्मा गुरुवार शाम अपने परिवार के साथ रुड़की में एक विवाह समारोह में गए थे। देर रात वापस लौटते समय लंढौरा के पास स्पीड ब्रेकर पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चला रहे उनके भतीजे शलभ वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार अजय वर्मा उनकी पत्नी सुनीता, शलभ की पत्नी मोहिनी और दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शलभ का शव लक्सर पहुंचा, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कई जनप्रतिनिधि और व्यापारी संगठनों के लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
वहीं पथरी थाना क्षेत्र में भी एक अन्य सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शेरपुर कुंडी निवासी महेंद्र अपने बेटे शिवम के साथ बाइक से लक्सर जा रहे थे। जमदग्नि पब्लिक स्कूल के पास पीछे से तेज रफ्तार टेंपो ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को लक्सर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि टेंपो चालक घायलों को अस्पताल छोड़कर मौके से फरार हो गया।
लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
