हल्द्वानी- नगर में भैंस चोरी का मामला दर्ज हुआ है और इसके लिए पुलिस को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश का इंतजार करना पड़ा। मामला लगभग 8 महीने पुराना है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम हाथीखाल अर्जुनपुर हल्द्वानी निवासी खष्टी देवी की दो भैंस 21 जनवरी 2022 को चोरी हो गई। खष्टी देवी की आर्थिक हालात ठीक नहीं है वह अपने परिवार का भरण पोषण दूध व अन्य चीजे बेच कर करती है। उन्होंने अपने घर के हालात सुधारने के लिए दो भैंस कर्ज लेकर खरीदी थी लेकिन जब तक हालात अच्छे होते उनकी गौशाला में बधी दो दुधारू भैंस चोरी हो गई।
भैंस चोरी होने के बाद वह मंडी चौकी गयी परन्तु पुलिस ने मामले को हल्के में लिया और मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से भी सपंर्क किया लेकिन मदद नहीं मिली तो मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष पहुंच गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से मामले में एफआइआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। भैंस चोरी का मुकदमा कोतवाली में दर्ज किया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर 


