हल्द्वानी : हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में नेशनल गेम्स में वूमेंस फुटबॉल के दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा ने वेस्ट बंगाल को 4:1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब हरियाणा का मुकाबला अब फाइनल में उड़ीसा के साथ होगा। शहर के मिनी स्टेडियम में हुए जबरदस्त मुकाबले में हरियाणा की तरफ से जर्सी नंबर 20 ममता ने दो गोल किए जबकि जर्सी नंबर 24 नेहा और जर्सी नंबर दो, शारदा ने एक-एक गोल किया।
पश्चिम बंगाल से गेम के 82वें मिनट में जर्सी नंबर 20 रंजीता ही एकमात्र गोल कर पाई। किस प्रकार हरियाणा 10 सालों में पहली बार नेशनल गेम्स में फाइनल में पहुंची है। हरियाणा टीम की कैप्टन संजू ने बताया कि पूरी टीम में गजब का उत्साह है क्योंकि नेशनल गेम्स के इतिहास में 10 साल में पहली बार हरियाणा की टीम फाइनल में पहुंची है और वह फाइनल जीतने के लिए मैदान में उतरेगी। वहीं जर्सी नंबर 10 ममता ने बताया कि उनका हौसला काफी बड़ा हुआ है क्योंकि लगातार उनकी टीम गोल कर रही है इसके अलावा उड़ीसा से लीक मैच में हार का बदला भी वह फाइनल में लेंगे क्योंकि फाइनल उड़ीसा से ही होने वाला है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
