हल्द्वानी : 38 वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत मंगलवार को हल्द्वानी गौलापार अन्तराष्ट्रीय स्टेडियम में विभिन्न प्रतियोगिताऐं सम्पन्न हुई।
पोलो वाटर स्पर्धा में सर्विसेज ने महाराष्ट्र को 10-9 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
तैराकी प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई है। प्रतियोगिता में पुरुषों में प्रथम कर्नाटक,द्वितीय तमिलनाडु तथा तृतीय स्थान पर महाराष्ट्र रही।
महिलाओं में कर्नाटक प्रथम,महाराष्ट्र द्वितीय तथा उड़ीसा तृतीय स्थान पर रही
कर्नाटक की धीनिधि ने तैराकी की कुल 11 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया जिसमें उन्होंने 9 स्वर्ण,1 रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। 11 पदकों में से 6 स्वर्ण पदक व्यक्तिगत धीनिधि के नाम है। 5 रिले में हैं। सभी प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रीय खेलों के अयोजन की सराहना।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बिताए पलों की बेहतर यादों को लेकर अपने राज्य वापस लौट रहे हैं।
इन आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के मौके पर उपस्थित होकर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का आनंद लिया। तथा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
गौलापार स्टेडियम में पंहुचे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने तैराकी प्रतियोगिता के विजेताओं को स्वर्ण,रजत एवं कांस्य पदक से सम्मानित किया।इस दौरान उन्होंने खेल प्रतियोगिता का भी आनंद लिया तथा प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान हम प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न करा रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों हेतु सभी व्यवस्थाओं को अंतराष्ट्रीय स्तर का बताया। उन्होंने कहा कि सभी खेल एक स्थायी संरचना पर हो रहे हैं।
इस दौरान विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह विष्ट के द्वारा भी तैराकी में विजयी प्रतिभागियों को मैडल प्रदान किए गए।
इस दौरान एशियन फैंसिंग एसोसिएशन के महासचिव राजीव मेहता सहित विभिन्न प्रदेशों से आए खेल प्रशिक्षक खिलाड़ी आदि मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
