लालकुआं न्यूज़- गौला निकासी को लेकर खनन व्यवसायियों की आयोजित महापंचायत में जब तक रेट नहीं तब तक गेट नहीं का नारा देते हुए गौला निकासी फिलहाल शुरू नहीं करने का ऐलान किया गया है।
गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के बैनर तले महापंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ो वाहन स्वामी मौजूद रहे। बैठक में मौजूद वाहन स्वामियों ने एकमत से निर्णय लिया कि जब तक रेट नहीं तब तक गेट नहीं। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों से स्टोन क्रेशर वाले वाहन स्वामियों का शोषण करते हुए आए हैं, विगत वर्ष भी प्रशासनिक अधिकारियों के सामने स्टोन क्रेशर संगठन ने अपने रेट तय करने के बाद जब गौला में वाहन चले तो अपने वादे से मुखर गए, और लास्ट में वाहन स्वामियो को 20 रूपये भाड़ा दिया। जिसके चलते इस बार वाहन स्वामी नदी खुलने की शुरुआत में ही सक्रिय हो गए हैं, वाहन स्वामियों ने कहा जब तक स्टोन क्रेशर 32 रुपये भाड़ा वाहन स्वामियो को नहीं देता तब तक गेट के अंदर कोई भी गाड़ी नहीं जाएगी, भले ही यह सीजन समाप्त करना पड़े।
वही अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा की इस बार प्रशासन ने अपने वादे के अनुसार समय पर सभी खनन गेटों को खोल दिया, सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए, कंप्यूटरीकृत कांटे भी लग गए, उसके बावजूद भी स्टोन क्रेशर संचालकों के अड़ियल रवैये के कारण गौला नदी से खनन निकासी शुरू नहीं हो पाई हैं।
उन्होंने कहा कि स्टोन क्रशर मालिक वाहन स्वामियों का भाड़ा तो गिरा देते हैं लेकिन अपने माल को ऊंचे रेट पर बेचते हैं। जिससे आम आदमी को कोई फायदा नहीं पहुंच पाता है, केवल स्टोन क्रेशर ही अपना फायदा करते हैं। इसलिए जब तक उचित रेट 32 रुपये का भाड़ा तय नहीं हो जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। रमेश जोशी ने कहा कि आंदोलन को और तेज गति देने के लिए लगातार रैली, जन आक्रोश, प्रदर्शन, मौन जुलूस, कैंडल लाइट जैसे प्रदर्शन समय-समय पर किये जाएगें।
बैठक में वाहन स्वामी इंदर सिंह नयाल, रमेश कांडपाल, वीरेंद्र दानू, हेम दुर्गापाल, इंदर सिंह बिष्ट, जीवन कबड़वाल, इंदर सिंह पनेरी, कविंद्र दानू, पंकज दानू, भगवान सिंह धामी, सुभाष शर्मा, भास्कर भट्ट, विपिन जोशी, राजू चौबे, गोकुल भट्ट, सुरेश जोशी, नवीन जोशी, सावन पथनी, लक्ष्मी दत्त जोशी, नवीन चंद जोशी, कैलाश चंद्र भट्ट, हरिश सुयाल, सुशील यादव, सुरेश भट्ट, मोहन भट्ट, बंशीधर भट्ट, नंदाबल्लभ जोशी, नवीन पाठक सहित कई वाहन स्वामी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
