लालकुआं – लोमड़ी के हमले में एक माह पूर्व जख्मी पूर्वी घोड़ानाला क्षेत्र की निवासी बुजुर्ग महिला की एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के बावजूद गत दिवस मौत हो गई। जिसके चलते क्षेत्र में जहां दहशत का माहौल व्याप्त है, वही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी घोड़ानाला क्षेत्र में इन दिनों लोमड़ियों का आतंक बना हुआ है। गत 15 जुलाई को अपने घर के आंगन में चारपाई पर बैठी गुलाब राय की पत्नी नत्थू देवी उम्र 65 पर शरे शाम लगभग 5 बजे अचानक एक लोमड़ी ने हमला कर दिया, नत्थू देवी की चीख सुनकर घर के अंदर बैठे परिजन दौड़कर बाहर को आए तो तब जाकर लोमड़ी ने वृद्धा को छोड़ा, परंतु इस दौरान लोमड़ी ने नत्थू देवी को कई जगह काट कर लहूलुहान कर दिया था, इसके बाद परिजनों ने वृद्धा को चिकित्सालय पहुंचाया तथा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू से एंटी रेबीज के तीन इंजेक्शन भी लगवाए, तथा विभिन्न अस्पतालों में उपचार भी करवाया।

वही उपचार के कुछ दिन बाद नत्थू देवी की हालत पुनः बिगड़ गई जिन्हें हल्द्वानी स्थित डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया तो चिकित्सकों ने हायर सेंटर को रेफर कर दिया, इसके बाद उन्हें भोजीपुरा स्थित राम मूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन्हें पागलपन के दौरे भी पढ़ने लगे थे, गत दिवस राममूर्ति चिकित्सालय प्रशासन ने भी उन्हें दिल्ली ले जाने की सिफारिश की, इसके बाद जब गत दिवस उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा था तो रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया, नत्थू देवी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मृतका वृद्धा के पति गुलाब राय ने बताया कि पत्नी की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है, घोड़ा नाला क्षेत्र में नाले के किनारे रहने वाले लोगों में लोमड़ी का जबरदस्त भय बना हुआ है, वह पिछले एक माह से कई लोगों को अपना शिकार बनाकर जख्मी कर चुकी है, उन्होंने तत्काल उक्त लोमड़ी को पकड़ने की वन विभाग से गुहार लगाई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 
