हल्द्वानी- यहां किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता गर्भवती बताई जा रही है। पीड़ित के परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर को हिरासत में लेते हुए न्यायालय में पेश कर किशोर को बाल सुधार गृह भेजने की कार्रवाई की गई। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड में किराए में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कहा है कि उसका पति टिक्की चाट का ठेला लगाता है। पति के काम में सहयोग के लिए वह उनके साथ दुकान जाती है।
इस बीच पड़ोस ही किराए में रहने वाला नाबालिग उसकी 15 वर्षीय भतीजी के साथ छेड़छाड़ करता रहा। इसका पता चलने पर उसने किशोर के परिजनों से बात की। इसके बाद करीब दो माह पूर्व उक्त परिवार वहां से कमरा छोड़ डहरिया में जाकर रहने लगा। इस बीच उसकी भतीजी के पेट में दर्द उठने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच में उसके 6 माह की गर्भवती होना पाया गया। किशोरी की गर्भवती होने की जानकारी पर परिवारजनों के पैरोंतले जमीन खिसक गई। इस बात जब परिजनों ने किशोरी से जानकारी ली तो उसने पूरी जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले किशोर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपित किशोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर को न्यायालय में पेश किया जहां उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
