हल्द्वानी :आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने गौलापुल एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम के निरीक्षण कर, हल्के वाहनों के लिए 20 दिनों के भीतर गौला पुल पर यातायात प्रारम्भ करने के निर्देश एनएचएआई के अधिकारियों को दिये।
आयुक्त श्री रावत ने गौलापुर के पास अप्रोच सडक, गौलापुल एवं अन्तर्राष्टीय स्टेडियम में गौलानदी से हुये भू-कटाव का निरीक्षण किया कर सिंचाई, एनएचएआई तथा लोनिवि के अधिकारियों के दीर्घकालिक योजनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिये। गौला पुल के पास हल्द्वानी की ओर अप्रोच रोड भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी जिस पर लोनिवि द्वारा स्टीमेट तैयार कर लिया गया है जिसे शीघ्र ही शासन स्तर पर प्रेषित कर धनराशि स्वीकृत कर कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। गौला पुल के निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री रावत ने एनएचएआई के अधिकारियों को 20 दिनों के भीतर हल्के वाहनों हेतु 24 घंटे कार्य कर यातायात को सुचारू करने के निर्देश दिये।
इसके उपरान्त आयुक्त दीपक रावत ने अन्तर्राष्टीय स्टेडियम में भू-कटाव से हो रहे नुकसान का जायजा लिया। मुख्य अभियंता सिचाई संजय शुक्ल ने बताया स्टेडियम की सेफ्टी वॉल हेतु स्टीमेट बना दिया गया। उन्होंने कहा गौला में चुगान सुपरविजन के तरीके से तकनीकी तौर पर किया जायेगा ताकि नदी का फ्लो बीच हो जिससे कटाव होने से बचा जा सकेगा। उन्होने कहा जिस विभाग की भूमि है भू-कटाव से भूमि को बचाना प्राथमिकता है इसके लिए दीर्घकालिक कार्य करने होगे ताकि भविष्य में इस प्रकार की आपदा से बचा जा सकेगा।
निरीक्षण के दौरा मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ल, आर.एम. वनविभाग मयंक शेखर झा,उपनिदेशक खेल रशिका सिद्विकी, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा,थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के साथ ही लोनिवि, सिचाई एवं एनएचएआई के अधिकारी मौके पर उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 
