हल्द्वानी – कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत एवं शासन द्वारा जारी गाइड लाइन में निहित व्यवस्था के अन्तर्गत जनपद के 6 चिकित्सालयों के 25 प्रतिशत बेड्स (शेय्याओं) को आईसीयू, वैंटीलेटर एवं आॅक्सीजन आपूर्ति सहित कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों के ईलाज हेतु निर्धारित दरों पर आरक्षित किया है। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि जनपद में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति निर्धारित दरों पर अपना ईलाज सेंट्रल हाॅस्पिटल हल्द्वानी, साॅई हाॅस्पिटल हल्द्वानी, बृजलाल हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर हल्द्वानी, नीलकण्ठ हाॅस्पिटल हल्द्वानी, विवेकानन्द हाॅस्पिटल हल्द्वानी में करा सकते हैं।
DM ने बताया कि शासन से निर्धारित दरों का सम्बन्धित चिकित्सालयों द्वारा 80 प्रतिशत उपचार शुल्क लिया जायेगा। रोगियों का उपचार भारत सरकार तथा आईसीएमआर के दिशा-निर्देशानुसार ही किया जायेगा। उन्होंने बताया कि निजि चिकित्सालयों की चिकित्सा दरों के पैकेज में सभी सुविधाऐं यथा बिस्तर, भोजन और अन्य सुविधाएं, निगरानी, नर्सिंग देखभाल, डाॅक्टरों के दौरे एवं परामर्श, इमेजिंग सहित जाॅच, कोविड देखभाल के लिए राष्ट्रीय प्रोटोकाॅल के अनुसार उपचार और सहा-रूग्णता, आॅक्सीजन के लिए मानक देखभाल, रक्त आधान आदि शामिल हैं।
देहरादून- शासन ने IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव
उन्होंने सर्व साधारण से अपील करते हुए का कि सम्बन्धित चिकित्सालय जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन ठीक से नहीं करते हैं या इलाज में हीलाहवाली करते हैं तो इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट या मुख्य चिकित्साधिकारी से सीधे कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले चिकित्सालयों के विरूद्ध एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 तथा उत्तराखण्ड महामारी कोविडश्-19 नियमावली 2020 आदि की सुसंगत धाराओं में नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
देहरादून-( बड़ी खबर) राज्य में नहीं खुलेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने क्या दिये निर्देश, जानिए
DM बंसल ने शेय्याओं की श्रेणी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आईसीयू प्लस वैंटीलेटर्स वाले सेंट्रल हाॅस्पिटल के 05, साॅईं हाॅस्पिटल के 02, बृजलाल एवं रिसर्च सेंटर के 06, कृष्णा हाॅस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर के 04, नीकण्ठ हाॅस्पिटल के 03, विवेकानन्द हाॅस्पिटल के 05 को कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों के उपचार हेतु आरक्षित किया है। उन्होंने बताया कि जनरल प्लस प्राईवेट श्रेणी में सेंट्रल हाॅस्पिटल के 20, साॅईं हाॅस्पिटल के 23, बृजलाल एवं रिसर्च सेंटर के 18, कृष्णा हाॅस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर के 26, नीकण्ठ हाॅस्पिटल के 10, विवेकानन्द हाॅस्पिटल के 08 बेड्स को आरक्षित किया गया है।
हल्द्वानी- मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मी की अचानक मौत से हड़कम्प, प्रशासन ने कराया कोविड टेस्ट

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 
