हल्द्वानी में पिछले 43 दिन से चल रहे फीस माफी आंदोलन में आज जमकर बवाल हुआ। फीस माफी आंदोलन की अगुवाई कर रहे पार्षद रोहित कुमार पानी की टंकी पर चढ़ गए, नैनीताल रोड स्थित जल संस्थान के कार्यालय के आगे पानी की टंकी में चढ़ने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया पार्षद रोहित कुमार लॉकडाउन के दौरान स्कूलों की फीस माफ करने को लेकर पिछले ढेड़ महीने से आंदोलन कर रहे थे. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश भी बुद्ध पार्क स्थित आंदोलन स्थल पहुंची जहां नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हरदेश ने पार्षद रोहित को समझा-बुझाकर टंकी से नीचे उतारने के लिए सहमत किया, टंकी में चढ़े पार्षद रोहित सहित उसके साथ ही जैसे ही जल संस्थान की टंकी से नीचे उतर रहे थे तो इस दौरान उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिसमें पार्षद सहित कई लोग घायल हो गए जिसके बाद अस्पताल में प्राथमिक उपचार लेने के बाद सभी अनशन स्थल पर पहुंचे जहां नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया।

देहरादून- शासन ने IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि अभिभावकों की फीस की माफी का मुद्दा इस बार विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा और इतने दिनों से चल रहे आंदोलन में प्रशासन ने एक बार भी आंदोलनकारियों से वार्ता करने या इनकी सुध लेने की कोशिश नहीं की लिहाजा अपने आंदोलन के चरम तक युवाओं ने प्रदर्शन किया लेकिन उनके द्वारा इस बात को आश्वस्त किया गया है कि विधानसभा में उनकी इस मांग को उनके द्वारा प्रमुखता से सरकार के सामने उठाया जाएगा वही पार्षद रोहित ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के आश्वासन के चलते उन्होंने अपना आंदोलन स्थगित किया है अभी खत्म नहीं हुआ है अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो आंदोलन आगे जारी रहेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
