अस्पताल गई महिला लापता गुमशुदगी का केस दर्ज।
हल्दूचौड़- हल्दूचौड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के खड़कपुर गांव से अस्पताल गई एक महिला गायब हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार प्रातः 8 बजे खड़कपुर गांव निवासी रेखा टम्टा (23) पुत्री नंद राम उपचार कराने के लिए महिला चिकित्सालय हल्द्वानी गई थी और लगभग 2 बजे वह घर पहुंच गई जिसके उपरांत लगभग सवा दो बजे पति ने फोन कर पुनः उसे अस्पताल आने को कहा जिसके बाद वह पुनः अस्पताल चली गई तब से उसका कोई अतापता नहीं है।

परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन, रेखा का कहीं कोई पता नहीं चला। घटना के बाद परिजन कोतवाली लालकुआं पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रेखा के पिता नंद राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में रेखा के पति पर उसके साथ आए दिन मारपीट करने व दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए उचित कार्यवाही कर पुत्री की सकुशल बरामदगी करने की गुहार लगाई है।
इधर मामले की लिखित सूचना के बाद हल्दूचौड़ चौकी के प्रभारी सोमेंद्र सिंह द्वारा मामले की जांच शुरू करते हुए रेखा के पति से पूछताछ की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 
